नाहन विधानसभा क्षेत्र के सलोनी कटोला के जामनवाला में अवैध खनन को लेकर दलित शोषण मुक्ति मंच और किसान सभा ने स्थानीय लोगों को साथ लेकर एक रैली निकाली। इस दौरान संबंधित विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद एक ज्ञापन एडीएम एललार वर्मा को दिया गया। एडीएम ने लोगों को आश्सान दिया कि मामले में निमयानुसार छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।