फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 10 अगस्त को जिला सिरमौर में होगा जेल भरो आंदोलन

जिला मुख्यालय नाहन में 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान सीटू के महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि 10 अगस्त को देशभर में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। यह आंदोलन किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम जनता पर थोपे जा रहे जनविरोधी आर्थिक सुधारों, चार लेबर कोड, भारत-अमेरिका प्रस्तावित एफटीए, मुक्त व्यापार समझौतों और निजीकरण की नीतियों के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 को देश की जनता ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ अंग्रेज़ों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। आज देश की जनता आर्थिक नीतियों के माध्यम से बढ़ते विदेशी दबाव और अमेरिकी साम्राज्यवाद के प्रभाव का विरोध कर रही है। इसलिए 10 अगस्त का जेल भरो आंदोलन देश की आर्थिक संप्रभुता, श्रमिक अधिकारों और किसानों के हितों की रक्षा का आंदोलन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें