फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra 2026: नाहन में 19 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 18वीं रथयात्रा

Ankesh Dogra Updated Wed, 15 Jul 2026 02:25 PM IST

जिला मुख्यालय नाहन में भगवान श्री जगन्नाथ की 18वीं भव्य रथयात्रा रविवार, 19 जुलाई को निकाली जाएगी। भगवान श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा मंडल नाहन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन का अवसर प्रदान करेगी। रथयात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने प्रेसवार्ता में बताया कि श्री जगन्नाथ मंदिर में 10 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है, जिसका समापन 16 जुलाई को होगा। इसके बाद 17 से 19 जुलाई तक विग्रहों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, जबकि 18 जुलाई को संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को विग्रहों की पूजा के बाद रथयात्रा चौगान मैदान से शुरू होगी। यात्रा मालरोड़, गुन्नुघाट, रानीताल, कच्चा टैंक, शीतला माता मंदिर और श्री रघुनाथ मंदिर होते हुए पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। रथयात्रा मंडल ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। प्रेसवार्ता के दौरान महासचिव भुवन जोशी सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें