फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया टिटियाना-कोटापाब मार्ग का औचक निरीक्षण

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने देर शाम को एनएच-707 पर टिटियाना-कोटापाब मार्ग का औचक निरीक्षण किया। एनएच निर्माण के दौरान निर्माण कार्य करने वाली कंपनी की लापरवाही से क्षतिग्रस्त इस मार्ग को लेकर कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय लोगों से बात की। इसके बाद लोक निर्माण विभाग को अपने अधीन आने वाले हिस्से को तुरन्त ठीक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने एनएच के अधीन आने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करने का आश्वासन दिया। मंत्री के आदेशों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने रात को ही मौके पर जेसीबी मशीन भेजी और अपने अधीन आने वाले मार्ग को दुरूस्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें