फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कौलांवालाभूड में तालाब में मरीं सैकड़ों मछलियां, बदबू से लोग परेशान

उपमंडल नाहन के तहत आने वाले कौलांवालाभूड क्षेत्र में पिछले लंबे समय से अनदेखी का शिकार हो रहे तालाब में गंदगी का आलम है। इसके चलते यहां अब छोटी-बड़ी सैकड़ों की संख्या में मछलियां मर रही हैं। मछलियों के मरने के चलते आसपास बदबू का आलम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौलांवालाभूड में तालाब में गंदगी व अन्य कारणों से पिछले कुछ समय से मछलियां मर रही हैं। मछलियों के लगातार मरने के चलते तालाब में गंदगी को ओर भी बढ़ावा मिल रहा है। मछलियां तालाब में ही सड़ रही हैं तो वहीं कुत्तों व अन्य जानवरों की ओर से तालाब से मछलियों को खाने के लिए निकालकर यहां वहां आवासीय क्षेत्रों में छोड़ दिया जा रहा है। इसके चलते समस्या ओर अधिक बढ़ गई है। लोगों बाबू राम, नवीन कुमार आदि ने बताया कि तालाब में गंदगी व अन्य कारणों से मछलियां मर रही हैं, लेकिन इसको लेकर कोई भी गंभीर नहीं है। इसके चलते क्षेत्र में बदबू का आलम है। इतना ही नहीं तालाब के साथ ही सरकारी स्कूल है जहां भारी संख्या में छात्र पढ़ाई को पहुंचते हैं। बदबू के चलते पास से छात्र मुंह पर रूमाल लेकर गुजरते हैं। आसपास के रास्तों से लोगों का गुजरना भी मुश्किल हुआ है। लोगों ने कहा कि सफाई न होने के चलते यहां बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। यदि समय रहते इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाले समय में महामारी भी फैल सकती है। -कौलांवालाभूड में तालाब में मछलियां मरने का मामला मीडिया की तरफ से संज्ञान में आया है। मामले में पता चला है कि गंदगी अधिक होने के चलते मछलियां मर रही हैं। समस्या को देखते हुए बीडीओ नाहन व संबंधित ग्राम पंचायत को तालाब की सफाई आदि के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। -राजीव सांख्यान, एसडीएम नाहन

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें