हिमफेड के क्षेत्रीय कार्यालय की सोमवार को मासिक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। हिमफेड निदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि सिरमौर में सराहां की तर्ज पर कालाअंब में भी जल्द हिमफेड पेट्रोल पंप शुरू करेगा। इसके अलावा पशुपालकों को कम दामों पर अच्छी फीड उपलब्ध करवाने के लिए कार्य करेगा। मार्केट में हिमफेड द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले अन्य सामान को लेकर भी युद्ध स्तर पर अब कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हिमफेड के तहत मिलने वाले सीमेंट को भी बेहद कम दामों में लोगों की सुविधा अनुसार उपलब्ध करवाने के लिए कार्य होगा।