उपायुक्त कार्यालयों में तैनात मिनिस्ट्रियल स्टाफ के स्टेट कैडर की अधिसूचना पर सरकार को फिर विचार करना चाहिए। मामले को पिछले करीब 10 महीनों से उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ सरकार के समक्ष शांतिपूर्वक तरीके से उठा रहा है, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से निराशा ही हाथ लगी है। यह बात बुधवार को सिरमौर प्रेस क्लब भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के महासचिव एवं प्रधान सिरमौर संघ सुदेश तोमर ने कही। उन्होंने साफ कहा कि शांतिपूर्वक सरकार यदि उक्त मामले में विचार नहीं करती तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।