फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पांवटा की फैक्टरी पर आबकारी विभाग ने कसा शिकंजा, ट्रक से 200 पेटियां शराब जब्त

सिरमौर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब स्थित एक शराब फैक्टरी से जुड़े मामले का खुलासा किया है। विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 200 पेटियां शराब बरामद कीं, जो बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन की जा रही थीं। प्रारंभिक जांच में शराब की खेप पांवटा साहिब स्थित एक ब्रेवरेजिज फैक्टरी से भेजे जाने की बात सामने आई है। ट्रक पकड़े जाने के बाद आबकारी विभाग ने फैक्टरी का निरीक्षण भी किया, जहां स्टॉक और होलोग्राम से संबंधित कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। विभाग ने जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य कर एवं आबकारी उप आयुक्त सिरमाैर आर्शी शर्मा ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें