सिरमौर जिला में राष्ट्रीय सड़ सुरक्षा महीना मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय से किया। इस दौरान एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2025 में 101 सड़क हादसे हुए, इनमें 63 लोगों ने जान गंवाई। उपायुक्त ने बताया कि महीने भर तक जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रैली, प्रतियोगिताएं के अलावा वाहनचालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट के उपयोग, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी, आरटीओ सोना चंदेल आदि मौजूद रहे।