फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बिजली बोर्ड पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभ का जल्द हो भुगतान, बैठक में उठी मांग

एचपीएसईबीएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नाहन इकाई की मासिक बैठक शनिवार को नाहन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान ई. शमशेर सिंह ठाकुर ने की। बैठक में बिजली बोर्ड के पेंशनभोगियों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर महासचिव कमलेश पुंडीर ने बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि पंजाब के पेंशनरों की तर्ज पर हिमाचल के पेंशनभोगियों को भी उनके लंबित वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएं। उन्होंने चिकित्सा भत्ते में 400 रुपये की वृद्धि के बकाये, 9300 रुपये सहित विभिन्न एरियरों का भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई। साथ ही फैमिली पेंशनरों को चिकित्सा संबंधी विसंगतियों से राहत देने और 65, 70, 75 व 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनरों को मिलने वाले वित्तीय लाभ समय पर लागू करने की भी वकालत की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एचआरटीसी बसों में सम्मान कार्ड सुविधा को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग भी उठी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें