हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की नेहली धीडा ग्राम पंचायत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के सार्थक परिणाम देखने को मिले है। स्वास्थ्य खण्ड धगेडा के तहत 10 पंचायतों को गोद लेकर अडॉप्ट किए गए जागरूकता अभियान का नेहली धीडा पंचायत में सार्थक परिणाम नजर आया। यह जानकारी बीएमओ डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने आज नाहन में आयोजित बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम के तहत दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियान के तहत बेटी बचाओ मुहिम को सफल बनाने के लिए सरकार की योजनाएं भी शामिल है। जिसमे दो बेटियों पर परिवार नियोजन अपनाने पर विभाग द्वारा 25 हजार की राशि , साढ़े 12 हजार प्रत्येक बेटी जबकि सिंगल गर्ल चाइल्ड पर परिवार नियोजन अपनाने पर 35 हजार की राशि फिक्स डिपॉजिट के तहत बेटी के नाम की जा रही है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अर्बन एरिया में लड़कियों की संख्या कम है जबकि रूरल एरिया में यह संख्या अधिक है जिसके पीछे लिंग जांच की ग्रामीण क्षेत्रों में कम जबकि अर्बन क्षेत्रों में अधिक संभावना अधिक रहती है।