विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने वीरवार को मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों का कुशल क्षेम पूछा और उन्हें दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए। विधानसभा के उपाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए भवन को शहर के बाहर पर बनाने का फैसला लिया है। मेडिकल कॉलेज भवन शिफ्ट करने का निर्णय लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। ताकि आने वाले समय में लोगों को यहां पहुंचने के लिए परेशानी न हो।