फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teej Celebration: अंजना गर्ग बनीं तीज क्वीन, ददाहू में महिला मंडल ने रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया पर्व

महिला मंडल ददाहू की ओर से तीज पर्व के अवसर पर रंगारंग और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक व मनोरंजक प्रस्तुतियों से पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें अंजना गर्ग ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा आयोजित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में ममता, पारुल, अनीता, सीमा, सपना, श्रुति, अमिता, रेखा और निराशा विजेता रहीं। महिला मंडल ददाहू की प्रधान उषा रानी ने सभी विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य ददाहू नीलू गुप्ता और महिला मंडल की पूर्व प्रधान नीलम अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें