नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर मोगीनंद स्कूल के बाहर शुक्रवार देर रात को अचानक बिजली का खंभा गिर गया। जिसके बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि अचानक बिजली का खंभा नीचे कैसे गिर गया। माना जा रहा है कि किसी भूसे आदि से लदे वाहन की चपेट में आने से खंभा गिरा है। हालांकि यह जांच का विषय है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। शनिवार को विद्युत बोर्ड की टीम मरम्मत में लगी है।