फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एडीसी बोले- लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी पात्र युवा मतदाता सूची में दर्ज करें अपना नाम

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी पात्र युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कर मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट अमूल्य है, जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है। वर्मा गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय नाहन आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। वर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहां होने वाले चुनावों पर दुनिया की हमेश नजर रहती है। उन्होंने कहा कि हम सब को भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में करीब चार लाख मतदाता हैं, जिनमें से दो लाख पुरुष और 1.80 लाख महिला मतदाता हैं। उन्होने कहा कि जिला में 8 हजार नए मतदाता 18 साल की आयु पूर्ण कर कर चुके हैं, लेकिन अधिकतर का वोटर कार्ड नहीं बना है। उन्होंने सभी बीएलओ से आग्रह किया कि सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए उन्हें प्रेरित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई। भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश भी इस अवसर पर दिखाया किया गया। निर्वाचन से संबंधी कुछ वीडियो डॉक्यूमेंट्री भी इस अवसर पर प्रदर्शित की गई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें