जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बढ़ती सड़क दुर्घटनायें रोकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को नेशनल हाईवे देहरादून-चंडीगढ़ पर पांवटा साहिब में बाता पुल से एक भारी भरकम ट्रक नदी में जा गिरा। भारी भरकम ट्रक नदी में गिरने के बाद आई आवाज से आसपास के क्षेत्र में भी अफरा तफरा मच गई । हादसा बाता पुल पर ओवरटेक करते समय पेश आया । जहां एक भारी भरकम ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुऎ नदी में जा गिरा।