फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ननखड़ी में भादो मेले का आगाज, देवता पलथान की पालकी और नाटी बनी आकर्षण

ननखड़ी में शनिवार को तहसील स्तरीय भादो मेले का विधिवत शुभारंभ देवता पलथान शोली की पालकी और पूनन गांववासियों के आगमन के साथ हुआ। देवता पलथान की पालकी और पूनन गांव के लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते-गाते हुए ननखड़ी बाजार से मेला मैदान तक पहुंचे। मेला मैदान में पहुंचने के बाद पारंपरिक नाटी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देवता पलथान की पालकी, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और नाटी मेले का मुख्य आकर्षण रहे। मेले में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर नाटी डाली और भावी पीढ़ी को संस्कृति संजोने का संदेश दिया। भादो मेले के अवसर पर ननखड़ी तहसील के सभी सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहा। इसके चलते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मेले में पहुंचे और उत्साहपूर्वक मेले का आनंद लिया। मेले में ननखड़ी के अलावा रामपुर, रोहड़ू और बागी क्षेत्र से भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार ननखड़ी में भादो मेले का आयोजन लंबे समय से पारंपरिक रूप से होता आ रहा है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने देवता पलथान के समक्ष शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। वहीं लोग क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और देव परंपरा से रूबरू हुए। मेले में प्रधान प्रमाल चौहान, सचिव मनोज ठाकुर, कर्म सिंह, प्रकाश मेहता, अमृत मेहता सहित महिला मंडल पूनन की महिलाओं ने भाग लिया। मेले के आगाज के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। दो दिवसीय मेले में ढोल नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण झूमेंगे। देव विदाई के साथ देर शाम को मेले का समापन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें