फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में भी दिखा 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन की हड़ताल का असर

हिमाचल प्रदेश की 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल की। गुरुवार रात 8:00 बजे से शुक्रवार रात 8:00 बजे तक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। गुरुवार शाम से महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में भी 108 और 102 कर्मचारियों ने हड़ताल की। ऐसे में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और यहां से शिमला रेफर किए जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानियां झेलनी पड़ी। मरीजों को निजी वाहनों में अधिक पैसे खर्च कर अस्पताल पहुंचना पड़ा। खनेरी अस्पताल के आपात वाहन कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए सेवाएं पूरी तरह ठप रखीं। यूनियन ने चेताया कि यदि मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का रुख करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें