शिमला के रामपुर में 11 से लेकर 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर प्रशासन की ओर से मंगलवार को तीन दिवसीय वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एसडीएम रामपुर निशांत तोमर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का आगाज किया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में विभिन्न क्षेत्रों से सात टीमें और कबड्डी में छह टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का पहला अखिल भारतीय वॉलीबॉल लीग मैच आईटीबीपी चंडीगढ़ और आयकर विभाग की टीम के बीच शुरू हुआ।