फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shipki La Trade: छह साल बाद शिपकी ला से चीन के साथ सीमा व्यापार शुरू, 17 व्यापारी तिब्बत रवाना

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले स्थित शिपकी ला दर्रे के रास्ते भारत-चीन सीमा व्यापार छह वर्ष के अंतराल के बाद शनिवार को फिर से शुरू हो गया। कारोबार की शुरुआत के साथ पूह उपमंडल के 17 भारतीय व्यापारी अपना सामान लेकर तिब्बत के लिए रवाना हुए। छुप्पन ट्रेड मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने व्यापारियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों का पारंपरिक खतक पहनाकर स्वागत किया और सफल व्यापारिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, शिपकी ला ट्रेड ऑफिसर भीम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। भारतीय व्यापारी अपना सामान वाहनों के माध्यम से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) तक लेकर जाएंगे। इसके बाद तिब्बत की ओर सड़क तक सामान को खच्चरों और घोड़ों पर लादकर पहुंचाया जाएगा। निर्धारित ट्रेडिंग प्वाइंट पर भारतीय और चीनी व्यापारी वस्तुओं की खरीद-फरोख्त करेंगे। व्यापार पूरा करने के बाद भारतीय व्यापारियों को 72 घंटे के भीतर वापस लौटना होगा। शिपकी ला सीमा व्यापार के दोबारा शुरू होने से किन्नौर के पारंपरिक व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें