फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफआई ने रामपुर कॉलेज में डाकघर को फिर खोलने की उठाई मांग एसएफआई इकाई ने मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

रामपुर महाविद्यालय परिसर में स्थित डाकघर को बंद किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और छात्र-विरोधी निर्णय है। डाकघर कई सालों से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनता के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करता रहा है। इसके बंद होने से ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त पद होने के कारण अनेकों दिक्कतें पेश आ रही हैं। एसएफआई इकाई ने महाविद्यालय में छात्र मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष मीना राम ने कहा कि महाविद्यालय के डाकघर को पुनः खोला जाए। इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि डाकघर के माध्यम से छात्रवृत्ति, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर, आधार लिंकिंग, बैंकिंग सेवाएं और अन्य आवश्यक कार्य आसानी से संपन्न होते थे। अब इन सेवाओं के लिए विद्यार्थियों को दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहा है। इस मौके पर पूजा, विक्रांत, विवेक, बंटी, जीवन और मनीषा सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें