जनजातीय जिले किन्नौर की दुर्गम रूपी पंचायत के ग्रामीणों को साढ़े सात दशक के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा का सपना साकार हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर कर चौरा से रूपी की ओर एचआरटीसी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रूपी पंचायत के लोग खुशी से झूम उठे और प्रदेश सरकार और मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट किया। गौर हो कि जिले की दुर्गम पंचायत रूपी के ग्रामीण दशकों से बस सेवा के लाभ से वंचित थे। पंचायत के नाै गांवों के हजारों ग्रामीण बस सेवा की आस लगाए हुए थे। पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए वर्ष 2007 से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कार्य शुरू हुआ था और वर्ष 2014 में 27 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया था। इसके बाद से ग्रामीण बस सेवा की आस लगाए हुए थे। पंचायत के लिए चौरा से शाम साढ़े चार बजे बस सेवा चलाई जाएगी। रिकांगपिओ से चलने वाली इस बस सेवा में प्रति सवारी 209 रुपये किराया वसूला जाएगा