फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: भूस्खलन से सेरीपुल सड़क दो सप्ताह बाद भी बंद, चार पंचायतों के हजारों लोगों की परेशानी बढ़ी

बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते बंद सेरीपुल सड़क दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई है। यातायात ठप होने से चार पंचायतों के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 5 अगस्त के आसपास मूसलाधार बारिश होने से सड़क भूस्खलन के चलते जगह-जगह अवरुद्ध हो चुकी है। इसके कारण विकास खंड की चार पंचायत काशापाट, देवठी, कूहल और मुनिश शेष दुनिया से कट चुकी हैं। लगातार मौसम खराब होने से सड़क को दुरुस्त करवाना लोक निर्माण विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। हालांकि बुधवार से मौसम के करवट बदलने से सड़क मरम्मत कार्य की आस लोगों में जगी है। सेब सीजन आजकल चरम पर है। सड़क की दयनीय हालत के चलते अभी सप्ताह भर का समय दुरुस्त होने में लग सकता है। ऐसे में बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें