फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ज्यूरी में आरएसएस का पथ संचलन, प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप स्मायल ने किया संबोधित

विजयादशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झाकड़ी खंड की ओर से ज्यूरी में पथ संचलन किया गया। इससे पहले संघ के हिमाचल प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप स्मायल ने ज्यूरी मेमोरियल मैदान में स्वयंसेवकों और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर संगठन का कार्य भारत के साथ दुनिया के करीब 50 देशों तक पहुंच चुका है। देश में एक लाख से अधिक और हिमाचल प्रदेश में 950 से ज्यादा शाखाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि संघ पिछले सौ वर्षों से निरंतर देश, धर्म और समाज सेवा के कार्यों में जुटा है। प्रताप स्मायल ने बताया कि संघ की ओर से साढ़े चार लाख घरों तक गृह संपर्क अभियान चलाया गया, जिसे उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बताया। उन्होंने कहा कि अब संघ सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से आगे बढ़ रहा है। पथ संचलन ज्यूरी मेमोरियल मैदान से शुरू होकर ज्यूरी पब्लिक स्कूल और मुख्य बाजार से होते हुए उनू महादेव मंदिर में संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ संचलन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें