फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: रेस्टोरेंट से 1.18 लाख रुपये की नकदी चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सदर थाना के तहत बरोहा स्थित सूरज रेस्टोरेंट से 1.18 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है। चोरी की यह वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मामले में शिकायत मिलने के बाद सदर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी ने पहले नकदी चोरी की और बाद में जूस और काजू चुराकर फरार हो गया। रेस्टोरेंट में चोरी की वारदात मंगलवार को रात 12:30 बजे हुई है। शातिर चोर कैंची चप्पल पहने हुए बांस के सहारे चढ़कर 12:35 पर अंदर दाखिल हुआ और 12:52 बजे चोरी को अंजाम देकर फरार हो गया। उसने कैश काउंटर से 18 हजार और रेस्टोरेंट के ऑफिस रूम से एक लाख रुपये चुराए। इसके बाद फिर वह बांस के सहारे बाहर निकल गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। रेस्टोरेंट के अलावा बरोहा से बड़ू तक विभिन्न भवनों और दुकानों के सीसीटीवी में आरोपी दिखा है। वह पैदल ही वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें