फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भूस्खलन से बंद रिकांगपिओ से काजा मार्ग 26 घंटे बाद हुआ बहाल

रिकांगपिओ से काजा राष्ट्रीय राजमार्ग-505 मंगलवार शाम को 26 घंटों के बाद बहाल हुआ। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मलिंग नाले के पास हाईवे के करीब 40 मीटर हिस्से से मलबे को कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। मार्ग के बहाल होने जनजातीय क्षेत्र चांगों, शलखर, सुमरा, काजा, ताबो, स्पीति के लोगों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। मार्ग के बंद रहने के दौरान कामकाज और जरूरी काम से स्पीति और रिकांगपिओ की ओर जाने वाले लोगों को मंगलवार को पहाड़ चढ़कर हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को पार करना पड़ा। सीमा सड़क संगठन ने मंगलवार सुबह मलबे को हटाने का काम शुरू किया, लेकिन लगातार पहाड़ से गिर रहे पत्थरों के कारण मशीनों को बार-बार हटाना पड़ा। शाम करीब 4:30 बजे बीआरओ की मशीनें मलबे को हटाकर हाईवे को बहाल करने में कामयाब हो पाईं। मलिंग नाला के पास हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर और मलबा गिरना शुरू हुआ। इसके बाद रुक-रुक कर भूस्खलन होता रहा। बीआरओ ने हाईवे को बहाल करने के लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे का समय दिया था, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण 26 घंटे लग गए। मलिंग नाले के पास अभी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हालांकि, बीआरओ यहां हमेशा अपनी मशीनरी तैनात रखता है। उधर, बीआरओ समदू के ओसी पुष्पित भार्गव ने बताया कि हाईवे को सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने मलिंग नाले से गुजरने वाले वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें