किन्नौर जिले में खनन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया कल्पा और रिकांगपिओ में आयोजित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 54 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें 24 महिला और 30 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। उपमंडाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले चरण का आयोजन कल्पा मिनी स्टेडियम में किया गया।। शारीरिक दक्षता परीक्षा के मानकों की जानकारी देते हुए डॉ. गुप्ता ने बताया कि पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों को पहले चरण में 100 मीटर की दौड़ 14 सेकंड में और 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में किया गया थान। महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 मीटर की दौड़ 17 सेकंड में और 800 मीटर की दौड़ 6 मिनट में निर्धारित की गई है। सुबह 8:00 बजे से जिले के युवाओं और युवतियों ने इस भर्ती प्रकिया में भाग लिया।