फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: राजपुरा में क्षतिग्रस्त सिंचाई कूहल को संवारने में जुटे युवा

राजपुरा में सेलरा खड्ड में बरसात की भेंट चढ़ी सिंचाई कूहल को दुरुस्त करने का जिम्मा ग्रामीणों ने उठाया है। लगातार चल रहे सूखे के कारण किसान और बागवान परेशान हैं। मटर, आलू सहित अन्य सब्जियां सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में राजपुरा गांव के युवाओं ने क्षतिग्रस्त कूहल को दुरुस्त किया है। युवाओं ने अपने पैसे खर्च कर पाइप खरीदी और क्षतिग्रस्त नहर को अस्थायी तौर पर बहाल किया। हालांकि, नहर को स्थायी तौर पर चलाने के लिए बजट की दरकार है। गौर हो, बरसात के कारण सेलरा खड्ड में बनी सिंचाई नहर का करीब 20 मीटर तक नामोनिशान मिट गया है। इसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखे पड़ गए हैं और जमीन से नमी गायब हो गई है। ऐसे में किसानों की मटर, आलू सहित अन्य सब्जियों पर सूखे की मार पड़ रही है। ऐसे में युवाओं ने क्षतिग्रस्त नहर को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया। युवाओं ने पाइप जोड़कर नहर को अस्थायी तौर पर बहाल किया। वहीं जगह जगह बंद पड़ी नहर को भी संवारा और सिंचाई की सुविधा बहाल की। प्यारे लाल, राकेश चौहान, पुष्पेंद्र कायथ, मोहन सिंह, विनोद चौहान, ऋतिक चौहान, गोंविद, संतोष और बलबीर सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा सूखे के कारण किसानी संकट में है। बारिश न होने के कारण बगीचों और सब्जियां पर सूखे का साया पड़ा हुआ है। जमीन से नमी गायब हो गई है और नकदी फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने सरकार और पंचायत से सिंचाई नहर की स्थायी बहाली के लिए बजट की मांग उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें