फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: होली पर्व के लिए रामपुर बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़े लोग

होली पर्व के लिए रामपुर बाजार में मंगलवार को रौनक देखने को मिली। बाजार ग्राहकों से गुलजार हुआ और गुलाल, हर्बल रंग और रंग-बिरंगी पिचकारियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। सुबह से ही रामपुर बाजार में दूर-दूर ग्रामीण इलाकों से लोग खरीदारी को पहुंचे। वहीं स्कूलों से पेपर देकर लौट रहे बच्चों ने बाजार में हाली की खरीदारी की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। रामपुर के मुख्य बाजार में मंगलवार को होली के त्योहार की खरीदारी करने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। छोटे बच्चों ने तरह-तरह की रंग और पिचकारियां खरीदीं। बाजार में नए डिजाइनों की पिचकारियां और अलग-अलग तरह के रंग उपलब्ध हैं, जिसमें हर्बल रंग भी शामिल हैं। होली के त्योहार को लेकर बाजार भी पूरी तरह से सजे हुए हैं। दुकानों में रंग बिरंगी पिचकारियां 250 से 500 रुपये तक बिक रही है। वहीं, होली के रंग 50 रुपये के 100 रुपये ग्राम बिक रहे हैं। इसमें नीला, लाल, केसरी और पीला सहित अन्य रंग उपलब्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें