फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर संपन्न

जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर रविवार को संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विभिन्न क्षेत्रों में नशामुक्त समाज निर्माण, स्वच्छ भारत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र साहनी और प्रो. रंजू नेगी के कहा कि शिविर की थीम युवा शक्ति मेरा भारत-विकसित भारत एवं नशामुक्त समाज रही। शिविर के दौरान नशा विरोधी जागरूकता रैली, कॉलेज परिसर एवं गोद लिए गए क्षेत्र रचोली में स्वच्छता अभियान, प्रात:कालीन ड्रिल, उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत सर्वेक्षण, एमजीएमसी अस्पताल खनेरी में सेवा कार्य और विद्यालयों में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों ने पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पदम छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रचोली में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रविवार को शिविर के समापन समारोह में डॉ. विद्या बंधु नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. टीडी वर्मा रहे। अतिथियों ने एनएसएस को युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और समाज सेवा का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र साहनी और प्रो. रंजू नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर से स्वयंसेवकों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें