फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: न्यू नोगली में युवक मंडल मतरेवल की ओर से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

न्यू नोगली में युवक मंडल मतरेवल की ओर से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। भड़ावली पंचायत के पूर्व उपप्रधान कृष्णकांत मेहता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों, महिलाओं सहित खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मैच काफी रोमांचकारी रहे। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रामपुर पुलिस की टीम और नोगली के मध्य खेला गया। नोगली ने पहले खेलते हुए सात ओवर में 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस की टीम ने अंतिम गेंद में जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच दत्तनगर और उमरी के बीच खेला गया। दत्तनगर की टीम ने सात ओवर में 69 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के समक्ष रखा। उमरी की टीम ने भी अंतिम ओवर में जीत हासिल की और अगले दौर में प्रवेश पाया। दोनो मैच काफी रोमांचकारी रहे और दर्शकों सहित महिलाओं ने मैच का भरपूर आनंद लिया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजक कमेटी की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होने चाहिए, ताकि युवाओं को खेलों की ओर रूझान बढ़े। युवक मंडल के अध्यक्ष ईश्वर मेहता ने कहा कि नारायण क्रिकेट कप की विजेता टीम को 1,21,000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को 61 हजार की राशि से सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ी को 31,00 और ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और विकेटकीपर को 11,00 रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से क्लब सम्मानित करेगा। इस मौके पर दीपक मेहता, मनोज गुप्ता, जगमोहन रोल्टा, साबू चौहान, किशोरी नेगी, देवराज मेहता, माघू राम मेहता, अमन मेहता और मुकेश मेहता सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें