फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: दत्तात्रेय वॉलीबाल अकादमी दत्तनगर में खेल की बारीकियां सीख रहे खिलाड़ी

सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम के खिलाड़ी दत्तात्रेय वॉलीबाल अकादमी दत्तनगर में खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। टीम के लिए प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर में हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 24 खिलाड़ियों को कोच प्रतीक शर्मा प्रशिक्षण दे रहे हैं। 24 खिलाड़ियों में से ही हिमाचल प्रदेश टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ 14 खिलाड़ी बनारस (उत्तर प्रदेश) के लिए चुने जाएंगे। टीम 1 जनवरी को बनारस रवाना होगी। बनारस में सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता 3 जनवरी से शुरू होगी और 10 जनवरी तक खेली जाएगी। दत्तात्रेय वॉलीबाल अकादमी दत्तनगर के संस्थापक यशविंदर सिंह ठाकुर और अकादमी के अध्यक्ष विनोज नेगी ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाए जा रहे हैं। वहीं ठहरने और खाने की भी बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अकादमी के अध्यक्ष विनोज नेगी ने सीनियर नेशनल वॉलीबाल शिविर रामपुर के दत्तात्रेय वॉलीबाल अकादमी में आयोजित करने के लिए भारतीय वॉलीबाल संघ और हिमाचल प्रदेश वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, हिमाचल प्रदेश वॉलीबाल संघ के महासचिव मदन राणा का आभार जताया। अकादमी के सदस्य विकास कंवर, सुंदर कपूर, चेतन शर्मा, रितेश चौहान, राकेश कपूर और अमन कपूर भी शिविर में सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें