पेंशनर्स कल्याण संघ खंड रामपुर की बैठक मंगलवार को रामपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने की। बैठक में संघ की कांगड़ा जिले में होने वाली बैठक को लेकर चर्चा की गई। इस मौक़े पर कार्यकारणी सदस्यों, जोन प्रभारियों, सचिवों ने लंबित मंगों को जल्द पुरा करने की गुहार लगाई। सदस्यों ने आय व्यय सहित आगामी रणनीति तैयार की। अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि जल्द ही संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर लंबित मांगों को पुरा करने बारे ज्ञापन सौंपेगा।