फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: भारतीय जनता पार्टी रामपुर विधानसभा की संगठनात्मक और परिचय बैठक सत्यनारायण मंदिर रामपुर में आयोजित

भारतीय जनता पार्टी रामपुर विधानसभा की संगठनात्मक और परिचय बैठक सत्यनारायण मंदिर रामपुर में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन बतौर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ संगठन को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर मंथन किया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कर्मठता, अनुशासन और समर्पण से पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के निर्देश दिए। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र संगठन महामंत्री सुरेश शर्मा, जिला महासू के अध्यक्ष अरुण सिंह फाल्टा, जिला महासू के नवनियुक्त प्रभारी आशुतोष वेद, कौल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान, मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र जैन और मंडल अध्यक्ष ननखड़ी जियालाल लंबरदार सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें