बाल विकास परियोजना रामपुर ने वीरवार को बरकल और तकलेच सर्कल में बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ ग्रहण की। शिविर में बाल विवाह को समाप्त करने और समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में सुपरवाइजर सेना ने तकलेच और बृजेश कड्डा ने बरकल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह और अभियान के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बाल विवाह नहीं होने देने और बाल विवाह से संबंधित सूचना विभाग को देने का आह्वान किया।