नगर परिषद रामपुर अब बिल और गृहकर की ऑनलाइन वसूली करेगी। लोगों को इस बारे व्यापक स्तर पर जागरूक करने के लिए नप जगह जगह पोस्टरों का चिस्पान करेगी। इस प्रणाली के तहत नप क्षेत्र के रहने वाले लोगों को अब ऑनलाईन भुगतान करना होगा। इसके अलावा शहर के एकमात्र पुस्तकालय का जल्द विस्तार किया जाएगा। पुस्तकालय की दूसरी मंजिल में बने जिम को हटा कर पुस्तकालय खोला जाएगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों और युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। नगर परिषद के सभी वार्डों में आठ लाख से होने वाले कार्यों के कुछ टेंडर पास कर विकास कार्यों में प्रगति लाई जाएंगी। रामपुर में बन रहे घाटए हाई मास्ट लाइट लगानेए जिन लोगों ने सालों से हाउस कर नहीं दियाए लवी मेले के 2020 से 2023 तक 50 प्रतिशत और 2024 का 58 लाख रुपये लेने बारेए पदम स्कूल रामपुर में बन रहे बास्केट कोर्ट को सिंथेटिक बनाने और वार्ड एक में बने रहे पार्क को टेंडर पास करने बारे चर्चा की गई। नगर परिषद सभागार में वीरवार को मासिक बैठक का आयोजन किया। नगर परिषद अध्यक्षा मुस्कान ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वार्डों में विकास कार्यों और आय व्यय ब्यौरा अप्रैल से जुलाई बारे चर्चा की गई। बैठक में फॉरेस्ट गेट कार पार्किंग, नगर परिषद में आवासों और दुकानों को असुरक्षित घोषित करने, एसजेवीएन रामपुर और एसजेवीएन झाकड़ी से कचरा भट्टी को नगर परिषद को स्थानांतरित करने, उनसे कूड़ा उठाने लोडिंग, अनलोडिंग ठेका बारे, सेल्फ फाइनेंस के तहत नगर परिषद में जिम के हॉल बनाने बारे चर्चा की गई। नगर परिषद ईओ बीआर नेगी ने कहा कि कुछ वार्डों में टेंडर हर गए है, उन्हें 15 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। बरसात के कारण विकास कार्यों को रोका गया है। बरसात थमते ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।