अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के अवसर पर बुशहर कबड्डी संघ और प्रशासन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला और पुरुषों की रोमांचक मुकाबले हुए। महिला वर्ग में रुद्रा अकादमी ने भाई लाल ऊना और सिरमौर ने रामपुर की खिलाड़ियों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। वहीं पुरुष वर्ग में कृष्णा अकादमी ने रामपुर और सांझ अकादमी ने रुद्रा अकादमी को हराया। लोगों में कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर काफी रोमांच है और देर रात तक चलने वाले मुकाबलों का लोग काफी आनंद उठा रहे हैं। आज दोपहर बाद प्रतियोगिता का विधिवत समापन होगा।