फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: चुनाव कर्मियों को मतपेटियों, मतदान सामग्री के रखरखाव और मतपत्रों की सुरक्षा बारे दिया प्रशिक्षण

पंचायती राज चुनावों को लेकर नामांकन और छंटनी प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने को लेकर चुनाव कर्मियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों में होने वाले चुनाव में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को मतपेटियों के उपयोग, मतदान सामग्री के रखरखाव और मतपत्रों की सुरक्षा सहित अन्य क्रियाकलापों के बारे में व्यापक रूप से प्रशिक्षित किया गया। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में बुधवार को चुनाव अधिकारी और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में रिटर्निंग ऑफिसर एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अनमोल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारी और कर्मचारियों से चुनाव संबंधी पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने और बैलट बॉक्स की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। उन्होंने मतदान टीम से एक यूनिट की तरह काम करने और समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। एसपीआई आगर दास ने चुनाव प्रक्रिया के प्रशिक्षण के साथ-साथ पीडीएमएस प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों में होने वाले चुनाव को लेकर आयोजित इस पहले चरण के प्रशिक्षण शिविर में मतदान ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और  कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के दिशा निर्देश दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अनमोल शर्मा ने बताया कि विकास खंड की 39 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान 26, 28 और 30 मई को होगा। चुनावी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए नियुक्त कर्मचारियों को मतपेटियों के उपयोग, मतदान सामग्री के रखरखाव, मतपत्रों की सुरक्षा और मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान चुनाव संबंधी शंकाओं का समाधान भी किया गया, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की परेशानी न आए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण बनाने की दिशा में निर्वाचन आयोग  ने तैयारियों को और मजबूत किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें