फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोली में एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आज के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। सरकार और प्रशासन विभिन्न जागरूकता शिविर और अन्य कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोली में एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश राणा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया। एंटी चिट्टा अभियान के तहत स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बच्चों ने एंटी चिट्टा रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों और लोगों को नशा मुक्ति, दवाओं का दुरुपयोग और नशा निवारण बारे जागरूक करना रहा। शिविर में बच्चों ने पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में सपना ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय, साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में कविता ने पहला, आयुषी ने दूसरा और वरिष्ठ में पीयूष प्रथम, सूरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा एक बुरी बीमारी है, जो समाज में एक विष की तरह फैल रहा है। नशे से हमारे शरीर के साथ परिवार को भी नुकसान पहुंचता है। युवाओं में नशे का प्रचलन कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बच्चों, युवाओं और अन्य लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें