सराहन पब्लिक स्कूल में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। लोक निर्माण विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर राहुल जेनजैया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने किन्नौरी, पहाड़ी, गुजराती, कुल्लवी और बालीवुड नृत्य प्रस्तुति पेश कर खूब तालियां बटोरी। मुख्यातिथि ने बच्चों को वार्षिक समारोह की शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रधानाचार्या कनिका बिष्ट ने कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकों, पूर्व छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने सभी को साल भर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्रधानाचार्या कनिका बिष्ट ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए और उत्साह वृद्धि के लिए विद्यालय वर्षभर में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, गतिविधियों में छात्र बढ़चढ़ कर भाग लेते है। भविष्य में छात्र इसी तरह आगे बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।