पशुपालन विभाग रामपुर ने चरागाहों की ओर प्रस्थान कर रहे घुमंतू भेड़ पालकों के पशुओं, भेड़ और बकरियों को विभिन्न रोगों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया है। अभियान के चलते वीरवार को रामपुर उपमंडल सर्लाप्रोग के रहने वाले रमेश्वर सिंह के 37 भेड़-बकरियों का एफएमडी टीकाकरण, कृमिनाशक दवा देना और डिपिंग की गई। अभियान में एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण, कृमिनाशक दवा वितरण और डिपिंग (त्वचा रोग निवारण स्नान) सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां की जा रही हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि रामपुर क्षेत्र में भी प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाई जा रही है। इस पहल से पशुओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और संक्रामक रोगों से सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में पशुधन की गुणवत्ता और उत्पादकता में वृद्धि लाता है।