फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: पाटबंगला मैदान में पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया शुरू, देखें वीडियो

रामपुर कॉलेज के पाटबंगला मैदान में उपमंडल कुमारसैन के पशु मित्र के लिए शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया का आयोजन किया गया। पशु मित्र भर्ती में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया। भर्ती प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में आयोजित हुई। वहीं नायब तहसीलदार रामपुर और कुमारसैन सहित पशुपालन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता से करवाने का जिम्मा उठाया है। कुमारसैन उपमंडल के कुई, शाथला, मलेंडी और कुमारसैन औषधालय के लिए भर्ती प्रक्रिया में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। शारीरिक परीक्षण के मानदंडों के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 30 मिनट में 5000 मीटर की दौड़ पूरी की गई। जबकि महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी करनी अनिवार्य थी। अभ्यर्थी निर्धारित समय से 30 मिनट पहले ही परीक्षण स्थल पर पहुंचे और अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। दस्तावेजों की जांच के बाद मैदान में अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा शुरू हुई। पशु चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि कैमरे की निगरानी में पारदर्शिता के साथ पशु भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। कुमारसैन उपमंडल के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया की जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें