फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: नशामुक्त देश के लिए प्रशासन, विद्यार्थी और जनप्रतिनिधि सड़कों पर उतरे

रामपुर बुशहर। उप तहसील तकलेच में सोमवार को नशामुक्त देश के लिए प्रशासन, विद्यार्थी और जनप्रतिनिधि सडक़ों पर उतरे। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने तकलेच स्कूल से लेकर बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। नशे के खात्मे के लिए तकलेच में खूब नारे लगे। नायब तहसीलदार तकलचे अनमोल शर्मा के नेतृत्व में एंटी चिट्टा एवं एंटी ड्रग मुक्त अभियान के तहत पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच, राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला तकलेच, साई पब्लिक स्कूल तकलेच के विद्यार्थियों और तकलेच पंचायत के जनप्रतिनिधियों और सभी विभागों ने रैली निकाली। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजित सिंह ने सभी का स्वागत किया और आभार जताया। तकलेच स्कूल में सभी एकत्रित हुए और यहां से रैली शुरू की। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशा एक बीमारी है, इससे दूर रहना समझदारी है, चिट्टे की लत है ऐसी, जो कर दे जिंदगी नष्ट जैसी, हम सबका एक ही सपना, नशा मुक्त हो देश अपना और नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जैसे कई नारे लगाए और नशामुक्ति का संदेश दिया। विभिन्न नारों से तकलेच गूंज उठा। इस मौके पर तकलेच पंचायत प्रधान नमिता भारद्वाज, संजय नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें