फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामपुर बाजार पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल, नगाड़ों की मधुर ध्वनि से हुआ देवमय

पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल, नगाड़ों की मधुर ध्वनि से रविवार को रामपुर बाजार का माहौल देवमयी हो गया। जिला स्तरीय फाग मेले के दूसरे दिन शोभायात्रा के दौरान लोग देवी-देवताओं के दर्शन के लिए अपने घरों के बाहर हाथ जोड़े खड़े रहे। शोभायात्रा जब एनएच से गुजरी तो इसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। शिमला और कुल्लू जिले से पहुंचे 26 देवी-देवताओं के साथ देवलू और श्रद्धालुओं का सैलाब एनएच और दरबार परिसर में उमड़ा। हजारों लोगों का हुजूम उमड़ने से शहर में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से थम गई। इसके बाद एनएच होते हुए देवता राजमहल परिसर पहुंचे। देवलुओं के नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुल्लू दोपहर बाद करीब 3:00 बजे शोभायात्रा समाप्त होने के बाद देवी-देवताओं की पालकियां पद्म महल परिसर में विराजमान हो गई। इसके बाद महल परिसर में नाटी का दौर चला। इसमें दूरदराज से मेला देखने आई महिलाओं ने भी नाटी डाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें