मौसम साफ होते ही गुरुवार को महिलाओं ने भारी संख्या में पहुंचकर करवाचौथ की खरीदारी की। महिलाओं ने खरीदारी के साथ दुकानों पर लंबा इंतजार कर हाथों पर मेहंदी भी लगवाई। लगातार हो रही बारिश से रामपुर बाजार खाली हो गया था। गुरुवार को मौसम साफ होते ही रौनक वापस लौट आई है। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने बाजार मे पहुंचकर हाथों में मेहंदी भी लगवाई। अपनी बारी के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ा। अक्तूबर में लगातार त्योहार है, जिसके चलते रामपुर बाजार में लोगों का आना जाना लगा है। कपड़े, आभूषण और मिठाइयों की दुकानों में अधिक भीड़ देखने को मिल रही है।