फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, रामपुर में जागरूकता शिविर आयोजित

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को समिति हॉल रामपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने की। इस दौरान सहायिकाओं को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण स्तर पर सरकार की योजनाओं और सेवाओं को जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सहायिकाओं को केंद्रों की कार्यप्रणाली और उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी सहायिकाओं से अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। इसलिए योजनाओं की सही जानकारी होना और उसे लाभार्थियों तक पहुंचाना जरूरी है। शिविर में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंदर शर्मा ने भी विभागीय योजनाओं और उनके पात्र लाभार्थियों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने सहायिकाओं को जागरूकता गतिविधियों, विभागीय कार्यों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक बिंदुओं से अवगत करवाया। उन्होंने महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सहायिकाओं से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें