देश के गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में भरी सदन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी की है जिस पर जिला आम आदमी पार्टी ने रोष व्यक्त किया है। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता मंजीत नेगी ने रिकांगपिओ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी की है जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान लिखने वाले भीमराव अंबेडकर पर इस तरह टिप्पणी करना उनपर शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि एक दलित घर से आने वाला व्यक्ति बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने पूरे संविधान को लिखा है और इसी मानसिकता से ग्रसित गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे सभा में उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अपने अहंकार के कारण कह रहे है कि आज के समय में सभी बाबा साहब बाबा साहब कह रहे है इससे बेहतर वे भगवान का नाम जप ले तो स्वर्ग हासिल होगा। हमें स्वर्ग हासिल होगा या नहीं यह किसी को नहीं पता लेकिन संविधान लिखने वाले के सभी जाति, धर्म को एक सम्मान रखा है। भीमराव अंबेडकर पर लिखे गए संविधान से दलितों, आदिवासी, शोषित, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पिछाड़े गए लोगो को जो अधिकार दिया है वह स्वर्ग से बढ़ कर अधिकार है। बाबा साहब को 1990 में भारत रतन दिया गया, लेकिन वे विश्व रत्न देने के काबिल थे। उन्हें भारत रत्न देने के लिए 40 वर्ष लगाया गया। गृह मंत्री से कहा है कि वे किसी व्यक्ति के ऊपर टिप्पा टिप्पणी करने से पहले उनके जीवन परिचय को जान ले तथा पढ़ ले। इस दौरान नव कार्यकारणी की घोषणा की गई जिसमें कल्पा गांव के मनीष नेगी को जिलाध्यक्ष, रोकेंदर नेगी, मुकेश नेगी तथा प्रभु कांत को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सचिव, विद्या सिंह, लक्की नेगी, सह देव को संयुक्त सचिव, सुंदर सिंह कोषाध्यक्ष, मोहन कुमार, शशि कांत,श्याम कुमार को सदस्य चुना गया है।