शिमला जिले के रामपुर के साथ लगते चाटी पुल के समीप सोमवार को बाहली और सराहन वन परिक्षेत्र की वन मित्र भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। पहले अभियार्थियों की हाइट और चेस्ट नापी गई। इसके बाद 5,000 मीटर की दौड़ हुई। क्वालीफाई करने लिए इसे आधे घंटे में पूरा करना था। महिला अभ्यर्थियों के लिए 1500 मीटर की दौड़ हुई। शारीरिक दक्षता परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों का एसडीएम साक्षात्कार लेंगे।