फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: कड़कड़ाती ठंड के बीच लोसर उत्सव मना रहे किन्नौर के लोग

किन्नौर में कड़कड़ाती ठंड के बीच लोग लोसर यानी नववर्ष उत्सव मना रहे हैं। जिले के पूह खंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग तिथि अनुसार इस उत्सव को मनाया जाएगा। अभी यह उत्सव लिप्पा गांव में शुरू हुआ है। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में नववर्ष का उत्सव दिसंबर के अंत तक चलता है। इसके बाद कुछेक क्षेत्रों में यह उत्सव जनवरी में भी मनाया जाता है। इस लोसर उत्सव में लोग स्थानीय देवी देवताओं के पारंपरिक नृत्य कर उन्हें खुश करते हैं और वर्षभर अच्छी फसल, सुख समृद्धि की कामना भी करते हैं। लोसर उत्सव में बाहरी इलाकों में नौकरी करने वाले और पढ़ने वाले बच्चे भी अपने ग्रामीण क्षेत्रों मे लौटकर आते हैं और अपनी पारंपरिक वेशभूषा पहनकर लोसर उत्सव को मनाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें