फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: उरनी की बेटी निशा ने राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

किन्नौर के उरनी गांव की बेटी निशा नेगी ने केरल में आयोजित राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं ब्लैक बेल्ट भी हासिल की है। बेटी की उपलब्धि ने जिला सहित प्रदेश का नाम रोशन कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर निशा को भव्य स्वागत किया। केरल में 10 राज्यों की किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें निशा नेगी ने दमदार प्रदर्शन के बूते स्वर्ण पदक और ब्लैक बेल्ट हासिल की। निशा नेगी किन्नौर की पहली मिक्स मार्शल आर्ट एवं किक बॉक्सिंग खिलाड़ी बनकर युवाओं, युवतियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उरनी गांव पहुंचने पर उनके सम्मान में शहीद सुरेंद्र पाल मेमोरियल क्लब, सोनी स्टार खेल एवं सांस्कृतिक क्लब, देवी दुर्गा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब सहित विभिन्न महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों, ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत समारोह आयोजित किया। ग्रामीणों ने निशा की इस उपलब्धि को महिला सशक्तीकरण की मिसाल बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। निशा नेगी ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुओं और ग्रामवासियों के सहयोग को दिया। किन्नौर की बेटियां अब हर मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें